Home / कोरिया–MCB / बैकुण्ठपुर में 19 मई को लगेगा रोजगार मेला,297...

बैकुण्ठपुर में 19 मई को लगेगा रोजगार मेला,297 पदों पर होगी भर्ती

उद्देश्य कुमार साहू,

297 पदों पर होगी भर्ती, निजी कंपनियों में रोजगार पाने का मिलेगा अवसर

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कोरिया, 17 मई 2026

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बैकुण्ठपुर- कोरिया द्वारा 19 मई 2026, मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पीछे, गढ़कलेवा के बगल, बैकुण्ठपुर में किया जाएगा।

रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होकर युवाओं का चयन करेंगी। इसमें कुल 297 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कंप्यूटर डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

रोजगार मेले में प्रमुख रूप से परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स,विक्टर फाइनेंस प्रा लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड तथा जेआर ग्रुप मैनपावर एन्ड सिक्योरिटी
जैसी निजी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर तथा फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग 10 हजार रुपये से 28 हजार 500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल कोरिया, सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त करें।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Uddeshya Sahu

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बैकुण्ठपुर में 19 मई को लगेगा रोजगार मेला,297 पदों पर होगी भर्ती
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा