Home / कोरिया–MCB / कोरिया में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 1 जनपद...

कोरिया में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 1 जनपद सदस्य सीट और 28 पंच वार्डों में 1 जून को मतदान

कोरिया। जिले में पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-7 सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के 28 वार्ड पंच पदों के लिए आगामी 1 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मई से प्रारंभ हो चुकी है, जो 18 मई तक चलेगी। इसके बाद प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 21 मई को अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा।प्रशासन द्वारा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

कोरिया में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 1 जनपद सदस्य सीट और 28 पंच वार्डों में...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा