Home / कोरिया–MCB / लोकतंत्र में मीडिया की बड़ी भूमिका, प्रशासन और...

लोकतंत्र में मीडिया की बड़ी भूमिका, प्रशासन और जनता के बीच सेतु- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए

कोरिया,/ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करती है।

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

कलेक्टर श्रीमती यादव ने बताया कि करीब 21 वर्षों के शासकीय सेवा अनुभव में सरगुजा संभाग में कार्य करने का यह उनका पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया का अहम योगदान होता है। साथ ही मीडिया प्रशासन को आईना दिखाने का भी कार्य करती है, जिससे कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता बनी रहती है।

 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं और टीम वर्क के माध्यम से जिले के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कलेक्टर ने कहा कि मुख्यालय एवं कार्यालयों में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को आवश्यक बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

सुशासन तिहार शिविरों के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का गंभीरता और बारीकी से परीक्षण कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री डी.डी. मण्डावी ने जिले में संचालित जनगणना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

 

प्रेस कांफ्रेंस में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एडीएम श्री सुरेन्द्र वैद्य, जिला जनसंपर्क अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

लोकतंत्र में मीडिया की बड़ी भूमिका, प्रशासन और जनता के बीच सेतु- कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा