पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम से भेजी गई दो फर्जी RTI, पहचान के दुरुपयोग पर FIR; उरगा पुलिस जांच में जुटी

कोरबा – जिले में पहचान के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम और पते का इस्तेमाल करते

कोरबा – जिले में पहचान के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार सरोज कुमार रात्रे के नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत दो फर्जी आवेदन भेजे गए हैं। पीड़ित पत्रकार सरोज कुमार रात्रे ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने न तो ये आवेदन भेजे हैं और न ही किसी को अधिकृत किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उरगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर उनकी पहचान का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से RTI आवेदन भेजे हैं। दोषी की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

उरगा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आवेदन भेजे जाने के स्रोत का पता लगा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और डाक/ई-स्टॉप से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर जल्द विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

साजिश या बदनाम करने की कोशिश? उठे कई सवाल

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर पत्रकार के नाम का इस्तेमाल किसने और क्यों किया? इसके पीछे मकसद क्या था? क्या यह सरोज कुमार रात्रे को बदनाम करने की साजिश है या किसी और उद्देश्य से पहचान का दुरुपयोग किया गया? पुलिस इन सभी एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं। यदि जांच में पहचान के दुरुपयोग और फर्जी दस्तावेज भेजने की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ IPC/BNS की संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई तय है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!