हॉफा के ईष्ट देव भगवान नृसिंह नाथ का स्थापना दिवस आज, धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचने की अपील

बिलासपुर – सकरी हॉफा के प्राचीन और ग्राम के ईष्ट देव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर, हॉफा में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व

बिलासपुर – सकरी हॉफा के प्राचीन और ग्राम के ईष्ट देव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर, हॉफा में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान नृसिंह नाथ जी का भव्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में एक दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है स्थापना दिवस की शुरुआत मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय एवं आचार्य भानु प्रताप पाण्डेय जी द्वारा सुबह वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान को राखी बांधकर विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगी इसके पश्चात मंदिर परिसर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की महिमा से ओत-प्रोत रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा दोपहर से लेकर शाम तक स्थानीय एवं आमंत्रित भजन मंडलियों द्वारा सुमधुर भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा इस पूरे स्थापना दिवस आयोजन

का मुख्य आकर्षण संध्या काल में होने वाली भगवान नृसिंह नाथ जी की विशेष श्रृंगार पूजा होगी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी के पावन सानिध्य एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठीक संध्या 7:00 बजे भगवान की दिव्य महा आरती उतारी जाएगी स्थापना दिवस के इस पावन मौके पर मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया है प्रसाद का वितरण संध्या 6:00 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा सिद्ध बघर्रा पाठ मंदिर के आचार्य और हॉफा के समस्त ग्रामवासियों ने आसपास के क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से इस भव्य स्थापना दिवस अनुष्ठान में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने और भोग प्रसाद ग्रहण करने का भावभीना आग्रह किया है

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!