रक्षाबंधन पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों सहित समस्त भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। यह पर्व परिवार और समाज में स्नेह एवं सौहार्द का संदेश देता है।रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों की नई सौगात लेकर आए। साथ ही उन्होंने सभी से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!