सूर्यप्रकाश कश्यप की पहल लाई रंग, मुख्यमंत्री ने कुर्मी समाज की मांग पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज के लंबे समय से अटके सामाजिक कार्यों को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद है। समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने

छत्तीसगढ़ प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज के लंबे समय से अटके सामाजिक कार्यों को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद है। समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए बिलासपुर कलेक्टर को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की पहल से समाज में खुशी का माहौल है और समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।दरअसल, छत्तीसगढ़ प्रदेश क्षत्रिय कुर्मी समाज, रत्नेश्वर कुर्मी क्षत्रिय सेवा संस्थान रतनपुर की ओर से लंबे समय से सामाजिक भवन और भूमि आवंटन से जुड़े कार्यों को पूरा कराने की मांग की जा रही थी। समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद बिलासपुर कलेक्टर को भूमि आवंटन की प्रीमियम राशि 1 लाख 31 हजार 595 रुपये का चालान तत्काल जारी करने को कहा गया है। इसके साथ ही करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामाजिक भवन का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री की इस पहल को समाज के लोगों ने सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि सामाजिक भवन का निर्माण पूरा होने से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं भूमि से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने से लंबे समय से लंबित काम को भी गति मिलेगी।मुख्यमंत्री की पहल के बाद समाज के शहर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप सहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। समाज ने उम्मीद जताई है कि आगे भी सरकारसामाजिक हितों से जुड़े कार्यों को इसी तरह प्राथमिकता देगी।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब कुर्मी समाज के इन लंबे समय से लंबित कार्यों के जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। समाज ने मुख्यमंत्री की पहल को सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उनका आभार जताया है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!