12 वर्षीय छात्र अर्चित पाठक का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

सीपत (सतीश यादव)। सीपत के विप्र समाज बजरंग चौक निवासी एवं शिक्षक वीरेंद्र पाठक के 12 वर्षीय पुत्र अर्चित पाठक का 23 जुलाई को आकस्मिक

सीपत (सतीश यादव)। सीपत के विप्र समाज बजरंग चौक निवासी एवं शिक्षक वीरेंद्र पाठक के 12 वर्षीय पुत्र अर्चित पाठक का 23 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अर्चित पाठक लिटिल लर्नर पब्लिक स्कूल, सीपत में कक्षा 7वीं के छात्र थे। वे अपने शांत स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के कारण विद्यालय में सभी के प्रिय थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार, सहपाठियों एवं शिक्षकों में गहरा दुःख व्याप्त है।अर्चित के अंतिम संस्कार में विप्र समाज के सदस्य, विद्यालय परिवार, इष्टमित्र, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!