BJP में संगठन बदलाव की आहट तेज! नितिन नवीन की नई टीम पर जल्द फैसला; UP इकाई को लेकर दिल्ली में मंथन जारी

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही हैं. पार्टी अध्यक्ष न‍ितिन नवीन की



BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही हैं. पार्टी अध्यक्ष न‍ितिन नवीन की नई टीम को लेकर दिल्ली में कई स्तर पर बातचीत चल रही है. इन बातचीतों के बाद ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय संगठन के साथ कुछ राज्यों की नई इकाइयों का भी ऐलान हो सकता है. इन नए संगठनात्मक बदलावों में कई नेताओं को जगह मिल सकती है.

 

सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन पर टिकी हुई है. ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि अगले साल यहां व‍िधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश टीम को लेकर अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए पार्टी के भीतर लगातार चर्चा जारी है. बताया जा रहा है कि संघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी इस मसले पर विचार-विमर्श हुआ है.

 

दिल्‍ली में कई दौर की बैठक पूरी

दिल्ली में पिछले कई दिनों से बैठकों का दौर चल रहा है. यूपी भाजपा अध्यक्ष और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. पार्टी नेतृत्व क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार करना चाहता है. इस टीम में किसको जगह मिलेगी और कौन क्‍या पद संभालेगा. इसके समीकरण ब‍िठाने की पूरी कोशिश जा रही है.

 

यूपी वि‍धानसभा चुनाव पर बीजेपी की नजर

भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से तेज करना चाहती है. इसी वजह से संगठन को नए ढंग से सक्रिय करने की रणनीति बनाई जा रही है. चर्चा यह भी है कि कुछ पुराने चेहरों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं, जबकि कई नए और युवा नेताओं को संगठन में बड़ी भूमिका मिल सकती है.

 

जानकारी के अनुसार, नई टीम में युवाओं को ज्यादा जगह देने पर जोर है. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि भविष्य की राजनीति को देखते हुए ऐसे नेताओं को आगे लाया जाए जो लंबे समय तक संगठन को मजबूत कर सकें. इसी कारण कई राज्यों से युवा चेहरों के नामों पर मंथन चल रहा है.

 

संभावना जताई जा रही है कि रविवार को अहम बैठक के बाद कई नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है. इसके बाद 25 मई के बाद कभी भी नई टीम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है. यही वजह है कि देशभर के कई राज्‍यों के नेताओं का इस समय द‍िल्‍ली में डेरा लगा हुआ है.

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!