शिव शक्ति कांवरिया बोल बम समिति कौड़िया देवघर के लिए रवाना

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त सीपत (अंजनी कुमार साहू)। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त

सीपत (अंजनी कुमार साहू)। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिव शक्ति कांवरिया बोल बम समिति, कौड़िया के सदस्य बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। समिति के शिवभक्तों ने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की है।कांवड़ियों का उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।इस पैदल यात्रा में धनेश्वर साहू, चंद्रहास राठौर, राममिलन कैवर्त, रूपेश साहू, अरुण राठौर, राकेश राठौर, देवी यादव, किशन यादव, रमा कश्यप, राजेश गिर, वैभव साहू और राजू सहित समिति के अन्य साथी शामिल हैं।कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!