कोरबा। सावन माह के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पावन पर्व के अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। वहीं नागपंचमी का पर्व प्रकृति एवं नाग देवता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी जिलेवासियों से पर्व को श्रद्धा, उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।





