कोरबा – ग्राम बोईदा बरपारा तालाब स्थित शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजा-अर्चना के पश्चात शिवभक्तों द्वारा मंदिर परिसर में खीर-पूड़ी का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।इस धार्मिक आयोजन में शेखर पटेल,शिवम् तिवारी, पंकज ब्रम्हभट्ट, गितेश जगत, वासू पटेल, दुर्गेश पटेल, गजेन्द्र पटेल, डमरु पटेल,विशाल राज,पूर्वी मरावी,कुंजसिंह राज सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।शिवभक्तों ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करने से मन को शांति मिलती है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा और श्रद्धा की भावना भी मजबूत होती है।





