कोरबा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आज 24 अगस्त को चतुर्थ एवं अंतिम श्रावण सोमवार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रावण सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है और इस दिन श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करते हैं।गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति हमें सत्य, सेवा, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से पर्व को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाने की अपील की।





