कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर जिले एवं ग्राम पंचायत के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। सरपंच संजय राज ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा आस्था, सेवा, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध जीवन की कामना की।उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द, आपसी प्रेम और एकता बनाए रखते हुए इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
“भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे। जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।” — संजय राज, सरपंच, ग्राम पंचायत बोईदा





