कोरबा। सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। रथयात्रा का यह पावन पर्व समाज में भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।गोविंद सिंह कंवर ने सभी नागरिकों से रथयात्रा पर्व को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।





