डिपरापारा स्कूल पहुंचे सरपंच संजय राज, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोरबा – विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा का सरपंच संजय राज ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं

कोरबा – विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा का सरपंच संजय राज ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से उनका नाम, पता एवं पढ़ाई से जुड़े प्रश्न पूछे।

साथ ही विद्यार्थियों से यह भी जानकारी ली कि शिक्षक प्रतिदिन समय पर विद्यालय आते हैं या नहीं।सरपंच ने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन, रसोई व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सरपंच संजय राज ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के बच्चों की बेहतर शिक्षा, सुरक्षा एवं सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं। पंचायत शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

ग्रामीणों ने सरपंच के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण होने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!