मूसलाधार बारिश के बाद सड़क धंसी, पावर चौक के पास बना बड़ा गड्ढा; हादसे का खतरा बढ़ा…रात में दुर्घटना की आशंका; लोगों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तोरवा से लालखदान रोड स्थित पावर

बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तोरवा से लालखदान रोड स्थित पावर चौक के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क धंसने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई, जिसके चलते यह हिस्सा धंस गया। सबसे अधिक खतरा रात के समय बना हुआ है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।राहगीरों ने बताया कि गड्ढे के कारण वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
प्रशासन की ओर से फिलहाल मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!