बोईदा में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए जागरूकता अभियान,सरपंच संजय राज ने युवाओं से किया अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से BALCO Connect Coaching Program के दूसरे

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से BALCO Connect Coaching Program के दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा के प्रचार-प्रसार का अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने स्वयं अभियान में शामिल होकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग योजना की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।सरपंच संजय राज ने बताया कि यह पहल कोरबा जिला प्रशासन, बालको CSR एवं PATH IAS Academy के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से CGPSC एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

प्रचार अभियान के दौरान टीम ने गांव में घर-घर पहुंचकर पोस्टर एवं पंपलेट वितरित किए और युवाओं को आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश परीक्षा तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। सरपंच संजय राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इस तरह की योजनाएं युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में शामिल हों।ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरपंच संजय राज हमेशा शिक्षा, युवाओं के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा गांव के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के पंच शांति लाल पटेल, पंच प्रतिनिधि माखन पटेल एवं तुंगन पटेल भी उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीण युवाओं से निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!