कोरबा। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समस्त जिलेवासियों एवं आदिवासी समाज के भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विधायक पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराएं, रीति-रिवाज और प्रकृति के साथ जुड़ाव हमारी समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान हैं, जिनके संरक्षण में आदिवासी समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के सम्मान का अवसर है। इस दिन हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को याद करते हुए उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए।विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ इस दिवस को मनाने की अपील करते हुए एक बार फिर विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





