जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान, आदिवासी संस्कृति एवं परंपराएं हमारी शान : दुष्यंत शर्मा
कोरबा। 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं आदिवासी समाज के भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, रीति-रिवाज और प्रकृति के साथ जुड़ाव हमारी गौरवशाली विरासत हैं।दुष्यंत शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज की पहचान हैं तथा उनकी संस्कृति और परंपराएं समाज की शान हैं। मूलनिवासी दिवस हमें आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत को याद करने तथा उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी परंपराओं और जीवनशैली में प्रकृति के प्रति सम्मान स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने सभी से आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और सम्मान के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।अंत में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने विश्व मूलनिवासी दिवस पर सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





