आज मुरली में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन, मुख्य अतिथि रहेंगे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल

कोरबा। ग्राम पंचायत मुरली में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जय बजरंग मित्र मंडल समिति मुरली द्वारा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा। ग्राम पंचायत मुरली में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जय बजरंग मित्र मंडल समिति मुरली द्वारा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। समिति ने समस्त ग्रामवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।समूह मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता दल को ₹7,001 नगद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किया जाएगा। वहीं महिला अंधा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ₹701, बालिका अंधा मटकी फोड़ में ₹501 तथा बालक अंधा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ₹501 का पुरस्कार रखा गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र, निकिता मुकेश जायसवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा, अंजनी कौशल श्रीवास जनपद सदस्य, जनपद पंचायत पाली सभापति, सरपंच शंकर सिंह कंवर,देवीराम पटेल,विदेशी सिंह कंवर,एवं उत्तम पटेल, उपस्थित रहेंगे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दशरथ सिंह कंवर पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मुरली,रुकेश पटेल एलआईसी एजेंट, गोवर्धन पटेल, पदुम सिंह कंवर, रामशरण खुसरो रोजगार सहायक, राजकुमार उइके उपसरपंच ग्राम पंचायत मुरली एवं विजय कंवर प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, सचिव श्याम पटेल एवं कोषाध्यक्ष/मंच संचालक सनत पटेल सहित समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।समिति ने समस्त ग्रामवासियों से अपील की है कि आज आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!