कोरबा। नाग पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नाग पंचमी का पर्व हमारी सनातन एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं संरक्षण का संदेश भी देता है।दुष्यंत शर्मा ने भगवान शिव एवं नाग देवता से प्रार्थना करते हुए कहा कि नाग पंचमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।





