कोरबा। नागपंचमी के पावन पर्व के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नागपंचमी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व नाग देवता के प्रति श्रद्धा एवं प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और परिवारों में प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे।गोविंद सिंह कंवर ने सभी नागरिकों से पर्व को श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं समाज को एकता, भाईचारे और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देती हैं।





