सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने दी बहुदा यात्रा की शुभकामनाएं

कोरबा। भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पावन बहुदा यात्रा (वापसी रथ यात्रा) के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के

कोरबा। भगवान श्रीजगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पावन बहुदा यात्रा (वापसी रथ यात्रा) के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की बहुदा यात्रा आस्था, श्रद्धा, प्रेम और मानवता का पावन पर्व है। यह उत्सव समाज में भाईचारे, एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।गोविंद सिंह कंवर ने लोगों से इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।उन्होंने अंत में सभी श्रद्धालुओं को बहुदा यात्रा की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीजगन्नाथ से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!