स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

उद्देश्य कुमार साहू, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश- कोरिया,

उद्देश्य कुमार साहू,

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश-

कोरिया, 2 सितंबर 2026

तहसील पोंडीबचरा स्थित आदिवासी भवन में बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य समय के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में पंजीयन सुनिश्चित करने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (HRP) की समय पर पहचान एवं आवश्यक उपचार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गर्भवती महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसकी जानकारी RCH सहित संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।

बैठक में कम वजन के नवजात बच्चों (Low Birth Weight) के मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कमियों को दूर करने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में आनुपातिक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एक दिन पूर्व जन्मे नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अशरफ अंसारी, विकासखंड चिकित्सा, प्रभारी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रभारी सेक्टर इंचार्ज, सुपरवाइजर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर , मितानिन ट्रेनर्स एवं सभी मितानिन, विखेखंडीय सभी RHO उपस्थित रहें।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!