Home / छत्तीसगढ़ / नक्सल प्रकरणों की वापसी में आएगी तेजी, 900...

नक्सल प्रकरणों की वापसी में आएगी तेजी, 900 पुनर्वासितों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रकरणों की वापसी और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पात्र मामलों की समयबद्ध समीक्षा, करीब 900 पुनर्वासितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और शहीद जवानों व मृत नागरिकों की स्मृति में जनोपयोगी स्मारक बनाने पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में नक्सल प्रकरणों की वापसी, आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय समितियों की बैठक 15 दिनों में और राज्य स्तरीय समिति की बैठक 5 नवंबर तक आयोजित करने के निर्देश दिए। गंभीर अपराध, जनहानि और UAPA से जुड़े मामलों को छोड़कर पात्र प्रकरणों की वापसी की प्रक्रिया को नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं अन्य राज्यों से लौटे लगभग 900 पुनर्वासितों को भूमि, आवास, रोजगार, प्रशिक्षण, दस्तावेज और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। नक्सल हिंसा में शहीद जवानों और मृत नागरिकों की स्मृति में जनोपयोगी स्मारक बनाने तथा पंचायत भवन, स्कूल मैदान, मार्ग और अन्य सार्वजनिक स्थलों का शहीदों के नाम पर नामकरण करने की योजना को भी गति दी जाएगी।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

नक्सल प्रकरणों की वापसी में आएगी तेजी, 900 पुनर्वासितों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा