सेवा और सुरक्षा में जुटे कर्मियों को अभाविप की छात्रा बहनों ने बांधी राखी

उद्देश्य कुमार साहू , सोनहत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कोरिया की सोनहत इकाई की छात्रा बहनों ने सामाजिक

उद्देश्य कुमार साहू ,

सोनहत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कोरिया की सोनहत इकाई की छात्रा बहनों ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस जवानों एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।

अभाविप की छात्रा बहनों ने सबसे पहले ब्लॉक मुख्यालय सोनहत में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बांधकर उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इसके बाद छात्राएं पुलिस थाना सोनहत पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस जवानों को राखी बांधकर क्षेत्र की सुरक्षा एवं जनसेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन किया।

इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। छात्रा बहनों ने कहा कि समाज की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा में दिन-रात अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सुरक्षा और आत्मीयता की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। अभाविप की इस पहल से रक्षाबंधन के पर्व का सामाजिक एवं भावनात्मक संदेश व्यापक रूप से सामने आया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल यादव, नगर सह मंत्री ऋषभ कुमार, रुस्तम, छात्रा बहनों में नगर सह मंत्री सीमा राजवाड़े, आरती तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य वेदिका, ममता और रितु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!