Home / छत्तीसगढ़ / महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे...

महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति

कोरबा – गणेशोत्सव को लेकर महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष यहां भगवान श्रीगणेश जी की भव्य प्रतिमा कमल पुष्प पर विराजमान स्वरूप में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। गणेशोत्सव आयोजन समिति द्वारा गणेशोत्सव को भव्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल एवं परिसर को आकर्षक रूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्रीगणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार की जाएगी। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ भगवान श्रीगणेश जी को प्रसाद-भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव आयोजन समिति ने अंचलवासियों से गणेशोत्सव में सहभागी बनकर भगवान श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजमान गणपति जी की भव्य प्रतिमा एवं प्रतिदिन लगने वाला प्रसाद-भोग इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में कमल पुष्प पर विराजेंगे भगवान गणपति
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा