सीपत(सतीश यादव) –छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में योजना की 28वीं किस्त अगस्त माह में जारी की गई है, जिसके तहत प्रदेश की 68 लाख 54 हजार पात्र महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है।
भाजयूमो सीपत मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि यह योजना 1 मार्च 2024 को प्रारंभ हुई थी। इसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जा रही है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।ओमप्रकाश साहू ने कहा, “महतारी वंदन योजना केवल 1000 रुपये की सहायता नहीं, बल्कि हमारी माताओं-बहनों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की यह ऐतिहासिक पहल है। सीपत मंडल में भी हमारी बहनें इस योजना से आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज में और सशक्त भूमिका निभा रही हैं।





