Home / छत्तीसगढ़ / जानवी भारद्वाज ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता...

जानवी भारद्वाज ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता गोल्ड,अब जम्मू-कश्मीर में दिखाएंगी दम…सीपत की जानवी भारद्वाज ने बढ़ाया बिलासपुर का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सीपत (सतीश यादव)// 26वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गौरेला पेंड्रा मरवाही में संपन्न हुई l इस प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग, बस्तर संभाग, दुर्ग संभाग, सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया l जिसमें बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत की छात्रा जानवी भारद्वाज पिता एस डी भारद्वाज ने अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना पहला मैच रायपुर एवं दूसरा बस्तर को हराकर फाइनल प्रवेश की l

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

फाइनल मैच में जानवी ने दुर्ग के खिलाड़ी का सामना करती हुई उनको हराकर गोल्ड मैडल जीती l विरानी पब्लिक स्कूल सीपत की छात्रा जानवी ने सिर्फ स्कूल बल्कि बिलासपुर संभाग एवं सीपत क्षेत्र का नाम रोशन किया है l इनकी जीत पर स्कूल की संचालिका नसीम विरानी,स्कूल प्राचार्या तारा गिरी, स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है l

अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए जानवी भारद्वाज ने कहा कि यह जीत अपने माता पिता,स्कूल की प्राचार्या,एवं स्पोर्ट्स शिक्षक को जाती है l और कहा कि आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को बनाए रखने का प्रयास करुंगी l इनके जीत पर पूरे मस्तूरी विकासखंड एवं सीपत क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है l

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली (18अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक )ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से अंडर 17बालिका वर्ग में विरानी पब्लिक स्कूल सीपत की

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

छात्रा जानवी भारद्वाज (सीपत क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा निवासी) अपना प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी ,उक्त जानकारी स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्यप्रकाश चंद्राकर ने दिया है l

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

जानवी भारद्वाज ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीता गोल्ड,अब जम्मू-कश्मीर में दिखाएंगी दम…सीपत की जानवी...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा