हरदीबाजार में चरणदास महंत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हरदीबाजार आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हरदीबाजार आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।कॉलेज चौक पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास, ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल, दिलीप राठौर, गगन यादव, हरसेन दास, श्रवण कश्यप, चित्रपाल श्रीवास, गणेश श्रीवास, द्वारिका यादव, लक्ष्मी बंजारे, रामनारायण पटेल, मयंक राठौर, शेखर पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!