सीपत (अंजनी कुमार साहू)। एसएम पब्लिक स्कूल कौंडिया में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर जनपद पंचायत मस्तूरी सदस्य उषा देवी,ग्राम कौड़िया की सरपंच सरिता पर्वेश्वर साहू, विद्यालय प्रमुख वरुण कुमार चौहान, शिक्षिका कविता चौहान, आकांक्षा,समस्त शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रमुख वरुण कुमार चौहान ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के विद्यार्थियों के हाथों में है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं “जय हिंद, जय भारत” के नारों के साथ हुआ।





