बिलासपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।दुष्यंत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





