Home / छत्तीसगढ़ / गुलाब सिंह बने कोरिया रोजगार सहायक संघ के...

गुलाब सिंह बने कोरिया रोजगार सहायक संघ के नए जिला अध्यक्ष, संगठन में उत्साह

कोरिया। कोरिया रोजगार सहायक संघ को नया नेतृत्व मिल गया है। संघ के नए जिला अध्यक्ष के रूप में गुलाब सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर रोजगार सहायकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद गुलाब सिंह ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रोजगार सहायकों की समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को साथ लेकर एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया जाएगा।

रोजगार सहायक संघ के नये पदाधिकारी

1. गुलाब सिंह – अध्यक्ष 

2. नंदलाल – उपाध्यक्ष 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

3. धर्मेंद्र कुमार – सचिव

4. कमला परिमल – मिडिया प्रभारी

5. अरुण दुबे – जिला सलाहकार

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

6. जिंदर साय – प्रवक्ता

7. टेकचंद – कार्यकारणी सदस्य

8. जुगेश कुमार – महामंत्री

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह 

गुलाब सिंह ने कहा कि रोजगार सहायक ग्रामीण स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं और कार्य से जुड़ी चुनौतियों का समाधान आवश्यक है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

गुलाब सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोरिया रोजगार सहायक संघ नई मजबूती के साथ कर्मचारियों के हित में अपनी आवाज उठाएगा।

सत्यंदाज न्यूज़ | कोरिया

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

गुलाब सिंह बने कोरिया रोजगार सहायक संघ के नए जिला अध्यक्ष, संगठन में उत्साह
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा