Home / छत्तीसगढ़ / बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर उठे सवाल!...

बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर उठे सवाल! स्वामी आत्मानंद स्कूल की समिति ने जताई नाराजगी

कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की विधिवत बैठक एवं चर्चा के बिना विद्यालय से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एवं निर्णय जारी किए जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के महत्वपूर्ण विषयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता और विचार-विमर्श आवश्यक है।
समिति सदस्यों का कहना है कि बिना बैठक आयोजित किए अथवा समिति को विश्वास में लिए विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं निर्णय जारी करना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हित तथा शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सामूहिक चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि सभी पक्षों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय एवं सूचनाएं समिति की विधिवत बैठक आयोजित कर तथा सदस्यों से चर्चा के बाद ही जारी किए जाने की बात कही है।समिति सदस्यों ने कहा कि विद्यालय व्यवस्था में पारदर्शिता, सहभागिता और सामूहिक निर्णय की भावना को बनाए रखना विद्यार्थियों के हित में बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि समिति को विश्वास में लेकर निर्णय लिए जाने से विद्यालयीन व्यवस्था में जवाबदेही और बेहतर समन्वय कायम होगा।अब देखने वाली बात यह होगी कि समिति सदस्यों द्वारा उठाए गए इन सवालों पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग का क्या रुख सामने आता है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर उठे सवाल! स्वामी आत्मानंद स्कूल की समिति ने जताई...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा