Home / छत्तीसगढ़ / Korba Murder Case : कोरबा में रिश्तों का...

Korba Murder Case : कोरबा में रिश्तों का कत्ल…! पत्नी पर शक…सास की हत्या और बेटे-बहू पर हमला कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। Korba Murder Case : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के हर्राडीह गांव में एक ही रात हुई हत्या और जानलेवा हमले की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 65 वर्षीय महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया, जबकि उनके बेटे और बहू पर घर में सोते समय हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी हीरालाल धनुहार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।घर में सो रहे दंपति पर किया हमला पुलिस के अनुसार, चैतराम धनुहार और उनकी पत्नी परमिला धनुहार घर में सो रहे थे। देर रात उन पर कथित रूप से लाठी से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
वृद्धा की हत्या कर शव जंगल में फेंका हमले के बाद आरोप है कि 65 वर्षीय समारिन बाई, जो पास में अकेले रहती थीं, की हत्या कर उनका शव नजदीकी जंगल में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी हीरालाल धनुहार को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आई वजह पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था और वह मृतका के बेटे पर शक करता था। पुलिस का कहना है कि इसी संदेह के चलते उसने कथित रूप से यह वारदात की। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

Korba Murder Case : कोरबा में रिश्तों का कत्ल…! पत्नी पर शक…सास की हत्या और...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा