एक महीने में ही उखड़ने लगी सीसी सड़क, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

कोरबा – जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में हाल ही में निर्मित सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में

कोरबा – जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा के आवासपारा में हाल ही में निर्मित सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के महज एक माह के भीतर ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है और पहली ही बारिश में सड़क पर दरारें दिखाई देने लगी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। कई स्थानों पर सीमेंट की मात्रा कम होने और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण सड़क की ऊपरी परत तेजी से टूट रही है, जिससे गिट्टी और रेत बाहर निकलने लगी है।

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो सड़क जल्द ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!