Home / छत्तीसगढ़ / झांझ के पास कोयला परिवहन रेल लाइन पर...

झांझ के पास कोयला परिवहन रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झांझ के पास रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला परिवहन करने वाली रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम कसियाडीह निवासी फगुराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक फगुराम किसी व्यक्तिगत एवं आवश्यक कार्य से हरदीबाजार आया था। काम पूरा करने के बाद वह पैदल अपने गांव कसियाडीह लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम झांझ के समीप एनटीपीसी सीपत के लिए कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल हरदीबाजार थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

Akku

A passionate journalist covering the latest updates and breaking stories around the globe.

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

झांझ के पास कोयला परिवहन रेल लाइन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा