कोरबा। वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के सदस्य श्रवण कुमार यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्रवण कुमार यादव समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की।जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका जीवन सुख, समृद्धि, सफलता और खुशियों से परिपूर्ण रहे तथा वे निरंतर समाजहित में अपना योगदान देते रहें।





