12 जुलाई को होगी सूबेदार/उपनिरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा, जिले के 562 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उद्देश्य कुमार साहू, कोरिया, 10 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार)

उद्देश्य कुमार साहू,

कोरिया, 10 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए कुल 562 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैकुण्ठपुर में 300 तथा शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, तलवापारा, बैकुण्ठपुर में 262 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती रोक्तिमा यादव ने डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश कुमार साहू को नोडल अधिकारी तथा सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ खैरवार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान अनैतिक गतिविधियों एवं नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। दल में सुश्री रोशनी तिर्की (तहसीलदार, बैकुण्ठपुर), श्री पोलीकार्प टोप्पो (सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र बैकुण्ठपुर) तथा श्री राजेश शांडिल्य (पुलिस आरक्षक, बैकुण्ठपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Picture of Uddeshya Sahu

Uddeshya Sahu

error: Content is protected !!