Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में 20 बस संचालकों का ऑफिस सील,...

बिलासपुर में 20 बस संचालकों का ऑफिस सील, 4 साल से नहीं दिया स्टैंड का किराया; 1.67 करोड़ बकाया

CG News: बिलासपुर में बस स्टैंड का किराया ना चुकाने वाले बस संचालकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. तिफरा हाईटेक बस स्टैंड परिसर में किराया नहीं देने वाले 20 बस संचालकों के ऑफिस सील कर दिए गए हैं. नगर निगम की तरफ से कई बार बस संचालकों को नोटिस दिया गया था. लेकिन किराया ना जमा करने पर कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.

4 सालों में 1.67 करोड़ रुपये बकाया

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

नगर निगम के मुताबिक इनमें से अधिकतर बस संचालकों ने लगभग चार सालों से किराया नहीं दिया. नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. 20 संचालकों पर लगभग एक करोड़ 67 लाख रुपये बकाया था. इसके बाद भी बस संचालक किराया नहीं दे रहे थे, जिसके कारण राजस्व को नुकसान हो रहा था. ना किराया दिया गया, और ना ही ब्याज चुकाया गया. इस कारण शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए ऑफिस सील कर दिए. निगम के मुताबिक कई बस संचालक ऐसे हैं, जिनपर 23 लाख तक बकाया है.

बस स्टैंड का रख-रखाव और विकास कार्य में दिक्कत हुई

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तिफरा हाईटेक बस स्टैंड पर बस संचालकों के किराया ना देने पर राजस्व को काफी नुकसान हो रहा था. बस स्टैंड पर सही से रख-रखाव नहीं हो पा रहा था. निगम को इन जगहों से जो पैसा मिलता है, उसका इस्तेमाल सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं के लिए किया जाता है. लेकिन पैसा ना मिलने से विकास कार्यों में दिक्कत हो रही थी. अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले अन्य दुकानों और संस्थानों पर भी आगे कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

बिलासपुर में 20 बस संचालकों का ऑफिस सील, 4 साल से नहीं दिया स्टैंड का...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा