Home / छत्तीसगढ़ / CG : प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी...

CG : प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी तो पति-पत्नी ने रच डाली खौफनाक साजिश, 4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

SAKTI PURNIMA CHAUHAN MURDER: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुई पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में पता चला कि इस वारदात के पीछे कोई पुरानी दुश्मनी नहीं, बल्कि प्रेम संबंधों का उलझा हुआ मामला था. पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा मुरलीशंकर चौहान और उसकी पत्नी चम्पा ने मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसके लिए 4 लाख रुपए में सुपारी देकर हत्या करवा दी.

 

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

पुलिस के अनुसार, पूर्णिमा और मुरलीशंकर पहले आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रचार-प्रसार का काम साथ करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. पूर्णिमा की शादी पहले ही टूट चुकी थी, जबकि मुरलीशंकर पहले से शादीशुदा था. कुछ समय बाद उसने पूर्णिमा से दूरी बना ली, लेकिन युवती लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी वजह से आरोपी पति-पत्नी ने हत्या की साजिश रच डाली.

 

कैसे कराई हत्‍या?

26 जून की सुबह दो नकाबपोश युवक बिना नंबर की बाइक से पूर्णिमा के घर पहुंचे. पहचान पक्की करने के बाद एक बदमाश ने उस पर पिस्टल से तीन गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल पूर्णिमा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

 

जांच में क्‍या-क्‍या चला पता?

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, टावर डंप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि झारखंड के राजेंद्र महंत के जरिए 4 लाख रुपए में सुपारी तय हुई थी. चम्पा ने पोस्ट ऑफिस का अपना खाता तुड़वाकर 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे. आरोपियों ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने का तरीका उन्होंने एक फिल्म देखकर सीखा था.

 

ALSO READ प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

कैसे हुई सभी आरोप‍ियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो बाइक, सात मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और 71,500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

CG : प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी तो पति-पत्नी ने रच डाली खौफनाक साजिश,...
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा