कोरिया। आज पूरे देश के साथ जिले में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ या स्वास्थ्यकर्मियों के पास ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।
विभाग ने बताया कि बच्चे को पहले पोलियो की खुराक मिल चुकी हो, तब भी प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान के दौरान दो बूंद पिलाना आवश्यक है। इसका उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।





