Home / छत्तीसगढ़ / कोरिया BJP नेता हत्याकांड: पुलिस ने 4 आरोपियों...

कोरिया BJP नेता हत्याकांड: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, 3 अब भी फरार

कोरिया जिले के सोनहत इलाके के नौगई गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता और व्यवसायी भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह की उनकी ही फॉर्च्यूनर कार में जलकर मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई और शव बुरी तरह झुलस गया. वहीं इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 3 लोग अभी फरार है.

पुलिस के अनुसार पूरा मामला आपसी रंजिश का है. इसमें 9 नामजद आरोपी बनाए गए है. जिसमें चार लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. जिनके नाम अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी बताए जा रहे है. बाकि लोगों की तलाश अभी जारी है.

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

आपसी रंजिश में घटना को दिए अंजाम

जानकारी के अनुसार सोनहत के नौगई गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह के बेटे ने नौगई रेत घाट का ठेका लिया था. रेत के अवैध खनन और तस्करी को लेकर उनका भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था.

आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार को लगाई आग

ALSO READ 12.50 लाख की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, ग्रामसभा में फर्जी हस्ताक्षर से कोरम पूरा दिखाने की शिकायत, सचिव के पति पर पंचायत के निर्माण कार्यों में ठेकेदारी और हस्तक्षेप का आरोप, 10-11 वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थापना को लेकर भी उठाए सवाल

देर रात करीब 12 बजे मनोज त्रिपाठी से जुड़े लोगों ने भरत सिंह के घर को घेर लिया. विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार के सामने डंपर लगाकर उसका रास्ता रोक दिया और कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. कार में भरत सिंह, उनका भाई और शिक्षक नागेंद्र सिंह, रायपुर निवासी वीरू सिंह समेत एक अन्य व्यक्ति सवार थे. आरोप है कि हमलावरों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने और जान बचाकर भागने का मौका नहीं दिया, जिससे वे आग की चपेट में आ गए

- Ends ■

Google News Follow us on Google News
Written By

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"

COMMENTS (0)
Post your comment here...

COMMENTS Latest

कोरिया BJP नेता हत्याकांड: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, 3 अब भी फरार
All Comments (0)

Be the first to comment!

AI Quick Summary

Link Copied!
Top 10
News

BREAKING NEWS

बारिश भी नहीं रोक पाई गणपति भक्तों का उत्साह, बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा