छत्तीसगढ़//एप्पी राजा ने छत्तीसगढ़ी रैप को नई पहचान दिलाई थी और युवाओं के बीच उनकी अलग ही फैन फॉलोइंग थी। उनके गानों और अंदाज ने उन्हें प्रदेश का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था।
उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रशंसकों, दोस्तों और कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है।
एप्पी राजा के जाने से छत्तीसगढ़ के संगीत जगत में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।





