मेडिकल कॉलेज में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, एक नवजात की मौत, मां और दो शिशु स्वस्थ

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। हालांकि

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। नवजातों में दो पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद एक बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल प्रसूता और दो अन्य नवजातों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है तथा उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, जटगा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुवा निवासी तीरथ सिंह की पत्नी को मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद पति ने डायल 112 की सहायता ली, जिसके माध्यम से महिला को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने मंगलवार शाम तीन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद एक बच्ची की तबीयत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रसूता तथा शेष दो नवजातों का सघन उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर एवं खतरे से बाहर है।एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर अस्पताल में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, एक नवजात की मौत से परिजनों के साथ अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।

Picture of Pinku

Pinku

error: Content is protected !!