भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों से पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।सरपंच संजय राज ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने और परिवार में प्रेम एवं अपनत्व बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सभी भाई-बहनों से पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी समाज में भाईचारे, एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें। साथ ही जरूरतमंद परिवारों की मदद कर पर्व की खुशियां साझा करें।संजय राज ने ग्राम पंचायत बोईदा के समस्त भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





