आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पिलाई जा रही ‘दो बूंद जिंदगी की’

कोरिया। आज पूरे देश के साथ जिले में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जन्म से 5



कोरिया। आज पूरे देश के साथ जिले में भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ या स्वास्थ्यकर्मियों के पास ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

विभाग ने बताया कि बच्चे को पहले पोलियो की खुराक मिल चुकी हो, तब भी प्रत्येक पल्स पोलियो अभियान के दौरान दो बूंद पिलाना आवश्यक है। इसका उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!