विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिला एनएचएम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल, नियमितीकरण सहित लंबित मांगों पर कराया ध्यान आकर्षित

सौरभ साहू सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने नियमितीकरण सहित कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.



सौरभ साहू सूरजपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ ने नियमितीकरण सहित कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका ध्यान आकर्षित किया। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

एनएचएम कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के एनएचएम कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित, अधिकार एवं न्याय की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा तथा नियमितीकरण की मांग प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन आज भी नियमितीकरण सहित कई मांगें लंबित हैं। इन मांगों के निराकरण से कर्मचारियों में विश्वास और कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल अवश्य होगी।

जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी संघ प्रदेशभर के कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार प्रयासरत है तथा सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा रखता है।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!