विश्व फोटोग्राफी दिवस पर तमिलनाडु CM विजय ने फोटोग्राफरों से की मुलाकात, खुद संभाला कैमरा

चेन्नई। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय में मौजूद फोटोग्राफरों को उस समय हैरान कर दिया, जब उन्होंने अचानक



चेन्नई। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय में मौजूद फोटोग्राफरों को उस समय हैरान कर दिया, जब उन्होंने अचानक एक प्रोफेशनल कैमरा अपने हाथ में थाम लिया। आमतौर पर कैमरे के पीछे नजर आने वाले फोटोग्राफर इस बार खुद कैमरे के सामने दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री विजय ने सचिवालय में मौजूद फोटोग्राफरों की तस्वीरें खींचीं और उनके वीडियो भी बनाए। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफरों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद फोटोग्राफर काफी उत्साहित नजर आए।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा फोटोग्राफरों के साथ इस तरह समय बिताने का वीडियो भी सामने आया है, जिसे तमिलनाडु सीएम हाउस की ओर से साझा किया गया है।

खास बात यह रही कि जिस दिन फोटोग्राफर अपने कैमरे के जरिए दूसरों की तस्वीरें कैद कर रहे थे, उसी दिन मुख्यमंत्री विजय ने खुद कैमरा संभालकर फोटोग्राफरों के खास पलों को अपने कैमरे में कैद किया।

Picture of दिनेश कांशी

दिनेश कांशी

"दिनेश कांशी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया की गहरी समझ और खबरों को निष्पक्षता से पेश करने के उनके अनुभव ने 'भारत की आवाज़' को एक नई पहचान दी है। वे पत्रकारिता की सटीकता और सत्यता को सर्वोपरि मानते हैं।"
error: Content is protected !!